A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती, भव्य भंडारे का आयोजन ।

आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को महेश मंदिर, रामानंदी बाजार (निकट सर्राफा बाजार) में संपन्न हुआ।

IMG 20251006 WA0036

🌟 सहारनपुर में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती, भव्य भंडारे का आयोजन ।

 

सहारनपुर। महाराजा अजमीढ़ जी महाराज, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष और सोने-चांदी के आभूषण निर्माण की कला के प्रवर्तक माने जाते हैं। उनकी जयंती के अवसर पर सहारनपुर में आल इंडिया स्वर्णकार समाज की सहारनपुर इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा के दिन एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को महेश मंदिर, रामानंदी बाजार (निकट सर्राफा बाजार) में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और हवन से हुई। इसके बाद दोपहर 2 बजे समाज की ओर से सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आस-पास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने कहा, “महाराजा अजमीढ़ जी न केवल हमारे समाज के आदि पुरुष हैं बल्कि उन्होंने हमें सोने-चांदी के आभूषण निर्माण की अनूठी कला दी। उनके आशीर्वाद से आज स्वर्णकार समाज गर्व महसूस करता है।”

 

वहीं महानगर अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने समाज के लोगों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा, “स्वर्णकार समाज के हर सदस्य को अपने बच्चों को महाराजा अजमीढ़ जी के जीवन और योगदान के बारे में बताना चाहिए ताकि वे अपनी जड़ों और संस्कृति को भली-भांति समझ सकें।”

 

इस अवसर पर विशेष रूप से बृजेश वर्मा, सुरेश वर्मा, संदीप वर्मा, प्रथमेश वर्मा, नवीन वर्मा, अवनीश वर्मा, अंकित वर्मा, नील कमल वर्मा, नरेश वर्मा, लोकेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, राहुल वर्मा, अमित वर्मा, बॉबी वर्मा सहित स्वर्णकार समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: एलिक सिंह

संपादक – समृद्ध भारत समाचार पत्र एवं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

📞 8217554083

 

Back to top button
error: Content is protected !!