मंत्री नन्दी ने प्रबंधक यूपीसीडा हेमेंद्र प्रताप सिंह को किया बर्खास्त
यूपीसीडा में प्रबंधक विद्युत यांत्रिक के पद पर थे तैनात
लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदान की गई बर्खास्तगी की सहमति
हेमेंद्र प्रताप पर लगे थे मनमानी एवं कदाचार के कई आरोप
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) में प्रबंधक विद्युत यांत्रिक के पद पर तैनात रहे हेमेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मनमानी करना उन्हें भारी पड़ गया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रबंधक विद्युत यांत्रिक हेमेंद्र प्रताप सिंह की बर्खास्तगी के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया!
27.11.2020 को शासन द्वारा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से हेमेंद्र प्रताप सिंह का यूपीसीडा में स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। दिनांक 01.012.2020 को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास विभाग द्वारा उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया। लेकिन यूपीसीडा में तत्काल कार्यभार सम्भालने के बजाय प्रबंधक विद्युत यांत्रिक हेमेंद्र प्रताप सिंह दिनांक 18.04.2022 तक अनुपस्थित रहे।
अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, चिकित्सा अवकाश हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत न करने, पर्याप्त आधार एवं संतोषप्रद स्पष्टीकरण के बिना अवकाश स्वीकृत कराए बगैर सेवा से विरत रहने के आरोप लगाए गए थे। साथ ही उन्हें उच्चादेशों की प्रत्यक्ष अवहेलना का भी दोषी पाया गया था।
आरोपों के सम्बंध में एसीईओ द्वारा जांच की गई। एसीईओ यूपीसीडा की जांच आख्या में भी प्रबंधक हेमेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप सिद्ध पाए गए।
जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रबंधक विद्युत-यांत्रिक हमेंद्र प्रताप सिंह के विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील 1999) नियम के अंतर्गत सेवा समाप्ति के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।
टी वी स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही पर वेतन बंद करने का आदेश l
16/07/2026
जिला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l
16/07/2026
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहतआदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l
16/07/2026
पत्रकार हितों की रक्षा के लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक
16/07/2026
आखिर क्यों होते हैं प्राकृतिक प्रकोप
16/07/2026
क्या #धनबाद में किसी बड़ी वारदात की तैयारी चल रही थी? पुलिस ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा #खुलासा!
16/07/2026
सहारनपुर में सामाजिक सरोकार का महापर्व: एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के 17वें स्थापना दिवस समारोह में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और मेधावियों का हुआ सम्मान
16/07/2026
जनपद मीरजापुर थाना को०कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभुषण व नगदी बरामद –
16/07/2026
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हालात अब सामान्य हो गए हैं. 3 लोगों दर्दनाक मौके जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल !
16/07/2026
थाना को० कटरा पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!