A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही

अवैध खनिज का परिवहन करते पकड़ा डंपर हुआ जप्त

 

Screenshot 2025 10 08 16 55 35 87 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन,पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा खनिज परिवहन के वाहनो पर संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है।,इसी दौरान बीते मंगलवार की देर रात दो बजे से चाका बाईपास पर वाहनो की सघन जांच की गई।रात्रिकालीन औचक जांच के चलते कैलवारा रोड पर  अवैध  खनिज मुरुम का परिवहन करते पाए जाने पर एक डंपर क्रमांक एमपी 21 ,H ,1512 को जप्त कर पुलिस थाना कुठला की सुपुर्दगी में खड़ा कराया गया है । उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि इनके विरुद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।प्रकरण आगामी कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जाएगा।

कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देश की वजह से यह अभियान जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच अभियान जिले के अन्य मार्गो पर भी लगातार जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा एवं उप निरीक्षक पुलिस थाना कुठला श्री सौरभ सोनी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेंद्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

 

Back to top button
error: Content is protected !!