
+++++ छत्तीसगढ, बुधवार 08 अक्टूबर 2025 ++++++
गौरेला पेन्ड्रारोड-: छत्तीसगढ के महामहिम राज्यपाल महोदय रमेन डेका जी ने गौरेला पेन्ड्रा मंरवाही जिले के कलेक्ट्रेट मे स्थित अरपा सभाकक्ष में जिला अनिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महामहिम राज्यपाल महोदय जी ने अकांक्षी ब्लॉक गौरेला मे नीति आयोग के द्वारा निर्धारित सूचकांकों पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार महामहिम राज्यपाल महोदय जी ने स्वागत सेवाओं शिक्षा पेयजल, आवास शिक्षा आजीविका एवं नेट कनेक्टविटी को लेकर क्षेत्र में विशेष कार्यों को करने के निर्देश दिए। महामहिम राज्यपाल महोदय जी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर बल देते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों में और अधिक बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।
छत्तीसगढ के महामहिम राज्यपाल महोदय जी ने शिक्षा के क्षेत्र मे बच्चों को पढ़ाई लिखाई को बीच मे ही न छोड़ने के लिए उनके अभिभावकों, तथा बच्चों को इसके लिए प्रोत्साहित करने उनकी समस्याओं का समाधान करने पर भी जोर दिया। महामहिम राज्यपाल महोदय जी ने जनजीवन मिशन के अंतर्गत जिले मे सभी घरों में और बस्तियों में नलजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महामहिम राज्यपाल महोदय जी ने पहाड़ी तथा क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में नेट कनेक्टविटी को भी बढ़ाने और प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आवास निर्माण पर भी बल दिया। क्षेत्र के बैगा जनजाति के जीविकोपार्जन के लिए बैगा समुदाय के द्वारा एकत्रित वनोपजों की स्थानीय स्तर पर खरीदी भी सुनिश्चित करने और उनहें उनके वनोपज के लिए उचित लाभ भी दिलवाने के दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदय जी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षा के जल संचयन तथा भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए सभी शासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग लगाए जाने के निर्देश दिए। महामहिम राज्यपाल महोदय जी ने स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवाने के लिए भी जोर दिया। इसके लिए अनिकारियों को मैदानी क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करते हुए योजनाओं के सही क्रियान्वयन कर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जीपीएम जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी ने भी बैठक में जीपीएम जिले की सामान्य जानकारी प्रधानमंत्री जनमन योजना तथा बैगा जनजातिय के उन्नति के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में बतलाया।











