A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

श्रेष्ठ मवेशी पालक कृषकों को पुरस्कार के साथ प्रशंसा पत्रों का वितरण

IMG 20251008 WA0539 IMG 20251008 WA0538 IMG 20251008 WA0558 IMG 20251008 WA0543बांगरदा(खरगोन) ग्राम पंचायत बांगरदा द्वारा प्रति सप्ताह आयोजित साप्ताहिक बाजार का ५६ वा स्थापना दिवस परंपरागत धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता जल उपभोक्ता संस्था बांगरदा के अध्यक्ष महेश मालाकार ने की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला एवं विशेष अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन यादव एवं ग्राम पंचायत कोटला खेड़ी के पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह पवार थे।
सरपंच श्रीमती उर्मिला मालाकार में स्वागत भाषण देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा विगत 1969 से साप्ताहिक ग्रामीण स्तरीय बाजार प्रति बुधवार लगाया जाता है। ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार दुकानदारों को बुनियादी सुविधाएं बाजार स्थल पर उपलब्ध कराई जाती है। एवं मवेशियों के पेयजल की व्यवस्था भी ग्राम पंचायत द्वारा की जाती है। बाजार में मवेशी विक्रय पर आशिक विक्रय शुल्क लिया जाता है। मवेशी पंजीयन शुल्क से प्राप्त आय से बाजार की व्यवस्थाएं जुटाई जाती है। आपने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हाट बाजार की व्यवस्था हेतु सर्व सुविधा युक्त बाजार स्थल बनाए जाने हेतु मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत राशि के स्वीकृति दी जाती है। ग्राम पंचायत द्वारा भी साप्ताहिक बाजार स्थल पर दुकानदारों को सुविधा संपन्न स्थल प्रदान करने के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को विगत वर्ष में भेजे गए थे । परंतु अभी तक स्वीकृत नहीं हुई है। अतः *मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना* के तहत ग्राम पंचायत बांगरदा को भी राशि की स्वीकृति दी जाए। आपने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान बांगरदा आबादी क्षेत्र में सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्रामीण गड्ढे युक्त सड़कों में चलने को मजबूर है। अतः सड़क निर्माण कार्य की जांच कराई जाए। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। एवं क्षेत्र के विकास हेतु सड़क निर्माण कार्य की जांच हेतु विधायक से मांग की ।
विधायक सचिन बिरला ने कहा कि बांगरदा का मवेशी बाजार विगत वर्षों में ख्याति प्राप्त था। यहां पर दूर-दूर से व्यापारी आते थे। राजस्थान महाराष्ट्र के व्यापारियों का आना-जाना रहता था। एवं अच्छा व्यापार होता था। किसानों को भी उन्नत किस्म के भविष्य कृषि उपयोग हेतु मिल जाते थे। परंतु समय के साथ कृषि क्षेत्र में मशीनों का उपयोग होने के कारण कृषि में बैल जोड़ी का उपयोग कम होने लगा है फिर भी निमाड़ उन्नत किसान की पहचान बैल जोड़ी से की जाती है। ग्राम पंचायत बांगरदा उन्नत मवेशी(गाय,भैंस,बैल) पालक कृषकों को सम्मानित कर पशुधन संवर्धन को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। यह सराहनीय है। उन्नत पशुधन उन्नत किसान की पहचान है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विधायक सचिन बिरला ने क्षेत्र के श्रेष्ठ मवेशी पालक कृषकों को प्रशंसा पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किये ।इसके पूर्व ग्राम बांगरदा आगमन पर विधायक सचिन बिरला का ग्राम पंचायत बांगरदा की सरपंच श्रीमती उर्मिला मालाकार एवं पंचों ने पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत कर मंगल तिलक किया। बांगरदा प्रवास के दौरान विधायक सचिन बिरला ने सांसद स्थान क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृत आदिवासी मांगलिक भवन का भूमि पूजन भी किया।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार

Back to top button
error: Content is protected !!