A2Z सभी खबर सभी जिले की

वत्स एकेडमी के सहयोग से कोटड़ा में नि:शुल्क करियर मार्गदर्शन 

#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#

उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर#

 

IMG 20251012 WA0106

कोटड़ा झाड़ोल (उदयपुर):

राजस्थान की नंबर-1 करियर काउंसलिंग कंपनी वत्स एकेडमी के सीईओ डैनी पटेल ने आज डॉ. विजया आप्टे उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ा में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु नि:शुल्क करियर मार्गदर्शन सत्र को संबोधित किया। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और करियर चयन से जुड़ी बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की।

अपने उद्बोधन में डैनी पटेल ने विद्यार्थियों को पारंपरिक नौकरियों से आगे बढ़कर सरकारी क्षेत्र में नई और कम प्रतियोगिता वाली नौकरियों की खोज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि

 “आज के युग में अवसरों की कोई कमी नहीं है, कमी है तो जागरूकता की। कई सरकारी पद ऐसे हैं जिनके बारे में युवा अवगत नहीं हैं, और वहीं से सफलता के नए द्वार खुलते हैं।”

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी रुचि के साथ-साथ नवीन जॉब सेक्टर की भी जानकारी लें और समय रहते तैयारी शुरू करें ताकि प्रतिस्पर्धा में आगे रह सकें।

इस अवसर पर वत्स एकेडमी ऋषभदेव शाखा के निदेशक अवधेश चौबीसा ने करियर योजना और लक्ष्य निर्धारण के व्यावहारिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

वहीं मालवीय ग्रुप ऑफ एजुकेशन झाड़ोल के डायरेक्टर ललित मालवीय ने विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध शिक्षण और रोजगार अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में पूरणमल प्रजापत और वासुदेव त्रिवेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन दीपक मेहता (मेहता कंप्यूटर एंड इ-मित्र) द्वारा किया गया तथा संचालन दलपतसिंह और राजेश जी ने संयुक्त रूप से किया।

विद्यालय प्रशासन ने वत्स एकेडमी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम को प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!