A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिलदारनगर में आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, मेमू ट्रेन से 22.470 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार बिहार तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)।
IMG 20251013 052147

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मेमू पैसेंजर ट्रेन से चार अंतरराज्यीय शराब तस्करों को 22.470 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पीडीडीयू मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि जीआरपी स्टाफ को पीडीडीयू स्टेशन से ट्रेन संख्या 63226 डाउन मेमू पैसेंजर में गुप्त चेकिंग के लिए भेजा गया था। चेकिंग के दौरान डीडीयू और दिलदारनगर स्टेशन के बीच दो तस्करों को पकड़ा गया। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13238 डाउन में भदौरा स्टेशन पर दो अन्य तस्कर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन कुमार और नितीश कुमार (दोनों ओलाहना थाना चन्द्रदीप, जिला जमुई, बिहार), अजित कुमार (थाना मेहंदीगंज, जिला पटना, बिहार) और करण कुमार (थाना दीदारगंज, जिला पटना, बिहार) के रूप में बताई। तस्करों ने कबूल किया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर अपने गांव ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं, क्योंकि बिहार में शराबबंदी लागू है। बरामद शराब की कुल मात्रा 22.470 लीटर और कीमत लगभग ₹15,060 आंकी गई है।

चार दिन में 77.76 लीटर शराब बरामद, 15 तस्कर गिरफ्तार
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बिहार चुनाव के मद्देनजर ट्रेनों से शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है। बीते चार दिनों में टीम ने विभिन्न ट्रेनों से कुल 77.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है और 15 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पीडीडीयू में दो आरपीएफ जवानों की हत्या के बाद भी शराब तस्करी की घटनाएं थम नहीं रही हैं, हालांकि स्थानीय आरपीएफ व जीआरपी की सतर्कता से कई तस्कर लगातार पकड़े जा रहे हैं।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!