उत्तर प्रदेशबस्ती

महिला सुरक्षा केंद्र और साइबर सेल का उद्घाटन

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। महिला सुरक्षा केंद्र और साइबर सेल का उद्घाटन: रूधौली में पुलिसकर्मियों व छात्राओं को सम्मान।।

उत्तर प्रदेश

रूधौली थाना परिसर में डीआईजी संजीव त्यागी ने मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर इन केंद्रों का शुभारंभ किया, जिनका उद्देश्य महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से निपटना है।

इस अवसर पर डीआईजी त्यागी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय जनता, पुलिसकर्मियों और छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत किया।

साइबर योद्धा के रूप में राजकुमार पाण्डेय, विजय तिवारी और सूजीत सोनी को सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत नीलम गौड़, आरती गुप्ता, अर्चना पांडे और निशा कसौधन को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 हनुमानगंज चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह, विशुनपुरवावा चौकी प्रभारी जयविंद, एसआई शिवकुमार यादव और एसआई अनिल कुमार भी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!