A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

छग• के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने मरवाही दौरे के दौरान आईपीएस रतनलाल डांगी पर लगे आरोपों पर बयान दिया

मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी मरवाही विधायक प्रणव मरपची जी की माता के तेरहवीं के कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, छत्तीसगढ, गुरूवार 23 अक्टूबर 2025-:
छग• के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने मरवाही दौरे के दौरान आईपीएस रतनलाल डांगी पर लगाए गए आरोपों पर बयान दिया। मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने अपने बयान में कहा कि आईपीएस। हो या फिर चाहे आईएएस अफसर, आरोप लगने पर इसकी विधिवत जांच पड़ताल की जायेगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित आरोपी पर सख्त कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छग के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी आज गुरूवार को मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपची की स्व•माता जी के तेरहवीं श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम ऐंठी में पहुंचे हुए थे। इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से हुए बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी पर लगाए गए आरोपों पर अपना रूख स्पष्ट किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी आज गुरूवार की दोपहर में लगभग 02 बजे हेलीकॉप्टर से मरवाही के ऐंठी ग्राम पहुंचे जहां पर वे करीब पचास मिनट तक ठहरे। इस दौरान मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी मरवाही के विधायक प्रणव मरपची और उनके शोकग्रस्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। कार्यक्रम के दौरान छग के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। मालूम हो कि सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगे हुए यौन उत्पीड़न संबंधी आरोप लगे हैं । जानकारी के अनुसार यह आरोप पुलिस विभाग में कार्यरत एसआई की पत्नि के द्वारा लगाया गया है। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर डीजीपी से शिकायत की। इस मामले की जांच की जवाबदारी आईजी आनंद छाबड़ा जी को दी गई है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!