A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेला

भूपेंद्र सुपर मार्केट का सामाजिक सरोकार : आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के सामूहिक विवाह को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

भूपेंद्र सुपर मार्केट का सामाजिक सरोकार : आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के सामूहिक विवाह को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा
भूपेंद्र सुपर मार्केट का सामाजिक सरोकार : आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के सामूहिक विवाह को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजितVideoshot 20251025 152855डालटनगंज : भूपेंद्र सुपर मार्केट द्वारा शुक्रवार को होटल माया पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के संस्थापक भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि शादी करवाने का मेरा मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी गरीब बेटी केवल आर्थिक तंगी के कारण अपने घर में न बैठी रहे। हर बेटी का अपना घर बसना हमारा सपना है।Videoshot 20251025 152849

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सुपर मार्केट द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान अब सिर्फ एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और करुणा का संदेश देने वाला आंदोलन बन चुका है। इसके तहत अब तक 251 गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह की योजना को मूर्त रूप दिया गया है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।Videoshot 20251025 152834प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे — डायरेक्टर सरिता देवी, झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर साहिल अंसारी, बिहार स्टेट कोऑर्डिनेटर आशा कुमारी, छत्तीसगढ़ स्टेट कोऑर्डिनेटर राबिया खातून, कंपनी बोर्ड सदस्य वंदना तिवारी, कंपनी जनरल मैनेजर जयंत कुमार, AGM दीपक राम, AGM हीरा मोनी, गढ़वा जिला कोऑर्डिनेटर सलमा खातून, नंद कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।Videoshot 20251025 152849कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़कर बेटियों की शादी में सहयोग देना चाहिए। यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव और मानवीय संवेदना को बढ़ावा देने की दिशा में एक मिसाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!