उत्तर प्रदेशबस्ती

पुलिस को गोसाईंजोत हत्याकांड में मिली सफलता

हत्या का आरोपी अवैध गांजा तस्कर नेऊर गिरफ्तार।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस्ती में हत्या का आरोपी अवैध गांजा तस्कर नेऊर गिरफ्तार।।

🔥 मछली पकड़ने वाले जाल विवाद में हुई थी हत्या, जेल भेजा।।

नगर बाजार बस्ती ।। पुलिस को गोसाईंजोत हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी नेउर निवासी नगर खास दक्षिण टोला को गिरफ्तार कर लिया। यह हत्या मछली पकड़ने के जाल को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि 9 नवंबर की रात नेउर निवासी गोसाईंजोत का जाल दीपक उठा ले गया था। अगले दिन, 10 नवंबर की शाम करीब छह बजे चंदन मेडिकल स्टोर के सामने दोनों की मुलाकात हुई। जाल के विवाद को लेकर उनके बीच कहासुनी और मारपीट हो गई।

🔥 पुलिस जांच में हुआ खुलासा—

विवाद के दौरान, आरोपी नेउर ने दीपक पर मुक्के से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

थाना नगर पुलिस द्वारा चाट के ठेले पर मामूली विवाद से मारपीट करते हुए गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कारित करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थाना नगर पुलिस टीम द्वारा चाट के ठेले पर मामूली विवाद से मारपीट करते हुए गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कारित करने के अपराध में पंजीकृत मु0अ0सं0 283/25 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त नेऊर पुत्र आसाराम निवासी नगर खास दक्षिण टोला, थाना नगर, जनपद बस्ती उम्र 35 वर्ष, को फुटहिया ओवरब्रिज के पास से दिनांक 11.11.2025 को समय करीब 06.30 बजे सुबह नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. नेऊर पुत्र आसाराम निवासी दक्षिण टोला नगर खास थाना नगर जनपद बस्ती उम्र 35 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान व समय-
फुटहिया ओवरब्रिज के पास से, दिनांक 11.11.2025 को समय करीब 06.30 बजे सुबह

घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 9/11/25 की रात्रि को ताल में से, नेऊर पुत्र आसाराम निवासी नगर खास दक्षिण टोला थाना नगर जनपद बस्ती उम्र 35 वर्ष का मछली मारने वाला जाल, दीपक उर्फ दीपू पुत्र राम मिलन निवासी गुसाईंजोत थाना नगर जनपद बस्ती उम्र 30 वर्ष, उठा कर लेकर भाग गया था। अगले दिन दिनांक 10/11/25 को शाम 6 बजे अभियुक्त नेऊर को दीपक कस्बा नगर के चन्दन मेडिकल स्टोर के पास मिला, तो नेऊर ने दीपक से पूछा कि मेरा जाल क्यों उठा ले गए हो। दीपक ने कहा उठा लिया जो करना हो कर लो, दोनों नशे में थे। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होते होते मारपीट हो गया। नेऊर ने दीपक को हाथ से मारा, जिसके कारण वह गिर गया तथा डर के नेऊर मौके से भाग गया । दीपक को दवा इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया, जहां पर डाक्टरो द्वारा दीपक उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष नगर विश्वमोहन राय, जनपद बस्ती।
2. व0उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य, उ0नि0 अवधेश शर्मा, थाना नगर जनपद बस्ती।
3. का0 कमलेश यादव, का0 अजय कुमार, का0 सोनू कुमार, का0 बलराम विश्वकर्मा, का0 आनन्द सिंह, थाना नगर जनपद बस्ती।

Back to top button
error: Content is protected !!