A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारी

धमतरी-नगरी औषधि विक्रेता संघ नगरी का ड्रग विभाग धमतरी द्वारा कार्यशाला आयोजन

औषधि विक्रेता संघ नगरी का ड्रग विभाग धमतरी द्वारा कार्यशाला सह दीपावली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

कार्यशाला सह दीपावली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन
———————-
धमतरी-नगरी/सिहावा औषधि विक्रेता संघ नगरी के सौजन्य से ड्रग विभाग धमतरी द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ड्रग विभाग से श्री संदीप सूर्यवंशी जी (DI)एवं श्री चंद्रभान मरावी जी (DI)विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष श्री राजेश साहू जी कोषाध्यक्ष श्री नीरज कीरण जी जिला उपाध्यक्ष श्री कवलराम साहू जी नगरी जोन के संरक्षक श्री उत्तम गोलछा संयोजक श्री अनिल छाजेड़ नगरी जोन अध्यक्ष श्री रीखब जैन सहित रुद्री जोन के अध्यक्ष श्री राकेश साहू कुरूद जोन अध्यक्ष श्री नवीन साहू भखारा जोन अध्यक्ष श्री घनाराम साहू रांवा उपजोन अध्यक्ष श्री धमेन्द्र केशरवानी उपस्थित रहे । कार्यक्रम भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा करते हुए प्रारम्भ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत नगरी सिहावा जोन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा किया गया ।
ड्रग विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यशाला के तहत विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई साथ ही केमिस्ट सथियों के प्रश्नों समस्या का समाधान हेतू निर्देश एवं सुझाव दिया गया साथ ही कहा समय समय पर शासन और विभाग के दिशा निर्देशों नए नीति एवं नियमों का पालन करते हुए अपने व्यपार में अपडेट करते रहे । सिविल अस्पताल चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी एन सोम ने भी डांक्टर मरीज और औषधि विक्रेता के बीच सम्बधों के बारे जानकारी प्रदान की और कहा जिस पेशे से हम सब जुड़े है उसमें सेवा की भावना सर्वोपरी है। दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित जिला औषधि संघ के अध्यक्ष राजेश साहू ने संगठन की शक्ति महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा की सामाजिक नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते मानवीय गुणों के साथ अपने व्यपार को सेवा की भावना से करते रहे
राकेश साहू रुद्री के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन में हम सब साथ मिलते है और एक दूसरे से जुड़ते है । समस्याओं का समाधान आपसी विचारों में एक रूपता की भावना का विकास भी होता है। कार्यक्रम का संचालन CCDA छत्तीसगढ़ के सदस्य प्रदीप जैन बंटी ने किया । उपस्थित सभी अतिथियों ने इस आयोजन को अदभूत और यादगार बताया ।
उपरोक्त समारोह में डॉ जेके नाग डा आर के बिसेन डॉ आशुतोष टण्डन डॉ प्रणव शांडिल्य डॉ अनिता पैकरा डॉ प्राची ठाकुर डॉ तारिणी साहू सहित धमतरी जिलाऔषधि संघ से संयोजक श्री तेजपाल कोचर श्री इन्दू हिन्दूजा जोन सचिव तोरन बनपेला कोषाध्यक्ष कौशल गंजीर सिहावा उपाध्यक्ष माखन साहू सांकरा बसंत साहू नगरी हरिनारायण साहू बिरगुड़ी विरेन्द्र प्रजापति बेलर लीलाधर साहू घठुला विनय देवांगन गट्टासिली देवेन्द्र साहू डोगरडुला विजय जैन सांकरा रुपेश साहू सी एल साहू सिहावा चैतन्य देवांगन श्रेयास जैन बसंत बनपेला सतीश साहू नगरी जुनैद कमीतला सोरी दुगली चांदनी साहू बिरगुड़ी अली दुगली पिंटू साहू तोषन साहू बेलर हुमन साहू सेमरा सहित नगरी सिहावा औषधि संघ के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही । अंत में सचिव तोरण बनपेला द्वारा कार्यशाल हेतू ड्रग विभाग के अधिकरियों एवं समस्त डॉक्टर सिविल अस्पताल एवं दीपावली मिलान समारोह उपस्थित जिले के पदाधिकारी जोन के पदाधिकारी एवं जिले से आए समस्त केमिस्ट साथियों सहित जोन के सभी साथियों का आयोजन को सफल यादगार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!