A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

पेट्रोल पंप वाले ने बताया तेल भराने का सही तरीका, कहा- 110-220 का भराने से कुछ नहीं होता, ये 2 बातें याद रखें.

IMG 20251113 WA0057

पेट्रोल डलाते समय लोगों के मन में तरह-तरह की शंका रहती है। जिस घर में 1 से ज्यादा बाइक या कार चलाने वाले होते हैं। वहां लोग अक्सर एक-दूसरे को शहर और गांव के ऐसे पेट्रोल पंप पर तेल भराने की सलाह देते रहते हैं। जहां पर पेट्रोल सही मिलता हो। लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सही पेट्रोल-डीजल भराने के तरीके के बारे में बताया है।
कुछ लोग पेट्रोल-डीजल डलाते समय होशियारी दिखाते हुए 110,210 का फ्यूल भराते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से पेट्रोल पंप वाले चोरी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में ग्राहकों के इस भ्रम को भी दूर करते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सही तेल भराने के 2 तरीके के बारे में बताया है।

*पेट्रोल डलाते समय ध्यान रखें!*

एक शख्स ने बताया है कि लोग आखिर क्यों 110,210 और 310 का ही पेट्रोल डलवाते है? पेट्रोल पंप कर्मचारी कहता है कि ‘ये सब छोड़ों, पेट्रोल डलवाते समय बस इन 2 चीजों का ध्यान रखना, इससे आपके साथ कभी धोखा नहीं होगा। पहली चीज मशीन में आपको डेंसिटी (घनत्वता) चेक करनी है, जो इस तरह लिखी होती है, ये 720 से 775 के बीच होनी चाहिए।’

आगे बताता है कि ‘डीजल के डेंसिटी 820 से लेकर 860 तक होती है। ये जो डेंसिटी है, उससे पता चलता है कि जो आप तेल भरा रहे हो, वो कितना प्योर है? उसकी क्वालिटी कैसी है और उसमें कोई मिलावट तो नहीं की गई है? अगर डेंसिटी इस रेंज में तभी पेट्रोल भराना चाहिए।’

*तेल भराते समय 0 तो हर कोई देखता है*

दूसरी चीज पेट्रोल पंप वाला ये बताता है कि तेल भराते समय 0 तो हर कोई देखता है। लेकिन जो उसकी अगली डिजिट हो वो 5 से होनी चाहिए। 0 के बाद 2,3,4 ऐसे होना चाहिए, कई बार 0 से जंप करके मीटर सीधा 10 पर 12-15 पर चला जाता है। ऐसे में चांसेज होता है कि मशीन में छेड़छाड़ की गई हो और उससे पेट्रोल-डीजल कम डाला जा रहा हो। बाकी 210-310 का पेट्रोल भराने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Back to top button
error: Content is protected !!