उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती जनपद में मनरेगा के नाम पर हर तरफ मची है लूट

नगरहा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत 49 मजदूरों के नाम पर फर्जी तरीके से भुगतान

अजीत मिश्रा (खोजी)

 बस्ती ।। नगरहा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा फटका, 49 मजदूरों के हक पर डाला गया डाका।।

उत्तर प्रदेश। 14 नवंबर 25

नगरहा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत 49 मजदूरों के नाम पर फर्जी तरीके से भुगतान का आरोप। ग्रामीणों का कहना—धरातल पर न मजदूर दिखे, न काम, फिर भी कागजों में पूरा भुगतान दिखाया गया।

सबसे गंभीर आरोप—खंड विकास अधिकारी घीसन प्रसाद पर लगा संरक्षण देने का। प्रधान व पंचायत सचिव की मिलीभगत में मजदूरों के हक के पैसे की बंदरबांट होने की चर्चाएँ चरम पर। शिकायतें कई बार ऊपर तक पहुंचीं, लेकिन कार्यवाही शून्य, सिर्फ चुप्पी। मजदूरों का आरोप—हमारी मेहनत की कमाई पर डाला गया डाका, फिर भी अधिकारी बने बैठे मौन। गांव में भारी आक्रोश, लोग न्याय के लिए भटक रहे दफ्तर-दफ्तर। शासन की तरफ से पारदर्शिता के दावे, लेकिन जमीनी हकीकत कहीं और ही कहानी बयां कर रही है। फर्जी मस्टररोल की पूरी फाइल अब ग्रामीणों की नजर में संदिग्ध। कागजों में दर्ज मजदूरों का नाम, पता और हाजिरी—सब पर उठ रहे गंभीर सवाल।

ग्रामीणों की मांग—प्रधान व अधिकारियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई। बहादुरपुर विकास खण्ड में रोजाना आ रहा है भ्रष्टाचार का जिन्न फिर बाहर, जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार जारी।

Back to top button
error: Content is protected !!