A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राशि ई मित्र को वापस की गई बाद राशि थाना कोतवाली के फरियादी को प्राप्त हुई।

IMG 20251120 WA0027
जिला स्तर

धार।पुलिस थाना कोतवाली पर संचालित एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत क्रमांक 32111250036261 में फरियादी की सासु मां के साथ 53000 रुपये का आनलाईन फ्राॅड किया गया था चूकि उक्त राशि फरियादी के पत्नी के द्वारा उनके अकाउन्ट से ट्न्सफर की गई थी, फरियादी को बाद में पता चला कि उनकी सासु मां के साथ फ्राॅड हुआ है तब फरियादी के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर आनलाईन फ्राॅड की शिकायत दर्ज करवायी गयी, उक्त शिकायत पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मयंक अवस्थी के निर्देशन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुजावल जग्गा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी श्री दीपक चौहान द्वारा थाने पर संचालित 1930 पोर्टल द्वारा आर. 137 राममूर्ति रावत व सायबर सेल धार की मदद से उक्त राशि जिस अकाउन्ट में गयी थी उक्त अकाउन्ट को होल्ड करवाया किन्तु उक्त अकाउन्ट से राशि जिला बांरा राजस्थान में ई – मित्र संचालक के अकाउन्ट में ट्रन्सफर हुई, उक्त ई मि़त्र संचालक का अकाउन्ट फ्रीज किया गया था एवं उसकी जानकारी बैंक से बुलवायी गयी बाद ई – मित्र संचालक से संपर्क किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि उसको आरोपियों ने खात में राशि ट्रन्सफर कर नगद रुपये लिए थे, किन्तु जिस व्यक्ति ने रुपये डाले थे उसका पता करता हूं, बाद लोकल पुलिस की मदद से आरोपियो के घर पर दबिश दी गई तब जाकर आरोपियों ने उक्त राशि ई मित्र को वापस की गई बाद राशि थाना कोतवाली के फरियादी को प्राप्त हुई।
महत्वपूर्ण भूमिकाः* – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुजावल जग्गा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री दीपक चैहान, आर. 137 राममूर्ति रावत व धार सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!