
विजय कुमार बसल
वंदे भारत लइव ब्यूरो चीफ हरिद्वार
*सेवानिवृत फ़ौजी की मौत पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा*
बेटा ही निकला अपने पिता का हथियारा
संवाद समाचार हरिद्वार । शनिवार की रात बहादराबाद नहर पटरी पर पूर्व वायुसेना के सेवानिवृत फ़ौजी भगवान सिंह के गोली मारकर हत्या ने सभी को हैरान करदिया था । जिसमे सोमवार को हरिद्वार पुलिस ने रिटायर्ड फौजी की मौत की गुत्थी सुलझा दी है । हरिद्वार पुलिस ने बताया की फौजी के इकलौते बेटे यशपाल ने रची अपने पिता को मौत के घाट उतारने की साजिश । पिछले कुछ दिनों से बाप बेटे में रोज कहा सुनी होती थी । यशपाल भगवान सिंह को रोज कहता था की यह संपत्ति मेरे नाम करदो नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा और फ़ौजी कहता की संपत्ति मैं तेरे नाम नहीं करूँगा तेरी संगति अच्छी नहीं मैं तुझे बहुत जल्दी बेदख़ल करूँगा । 29 नवंबर की रात यशपाल अपने पिता को अपने दोस्त की पार्टी में रोशनवाद लेकर जाता है जिसमे उसके दोस्त मौजूद थे घर लौटते समय जटवाड़ा पुल के पास से यशपाल ने अपने दोस्त शेखर और राजन को गाड़ी में बैठा लिया बहादराबाद नहर पटरी पर पहुचते ही यशपाल ने अपने दोनों दोस्तों को इशारा किया और यशपाल और राजन ने तमंचे से भगवान सिंह के सर में गोली मारकर फरार हो गए । बेटे यशपाल ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुचकर जाँच की पुलिस को कही ना कही शक हुआ और बेटे यशपाल से जब शाखती से पूछा गया तो यशपाल ने अपनी चुप्पी तोड़ दी और उसने पूरी साजिश उगल दी। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर तमंचा बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है









