A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर श्रमजीवी पत्रकार संघ नागपुर ने पत्रकारों की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन अमित दुबे*

*डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर श्रमजीवी पत्रकार संघ नागपुर ने पत्रकारों की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन अमित दुबे*

प्रेस नोट
नागपूर

*डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर श्रमजीवी पत्रकार संघ नागपुर ने पत्रकारों की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन अमित दुबे*

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर श्रमजीवी पत्रकार संघ नागपुर शहर/ग्रामीण की और से जिल्हाध्यक्ष अमित दुबे ने अधिवेशन 2025 के दरम्यान महाराष्ट्र राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को ईमेल के जरिए पत्र देकर ज्ञापन सौपा है अमित दुबे ने मुख्यमंत्री को बताया की पत्रकार संघ के माध्यम से हम आपको पत्रकारो की कुछ परेशानियां बताना चाहते है देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार अपने पाठकों तक खबर पहुंचाने के लिए अपनी एड़ी चोटी तक का बल लगा देते है पत्रकारिता देश का वह आईना है जो हर पल अनेकों लोगो की पोल खोलने का काम करती है जो गलत कार्यों को अंजाम देते है यह एक सर्वसामान्य व्यक्ति के बस का काम नही अनेकों बार सच्ची खबरों को सामने लाने के चक्कर में पत्रकार को अपनी जान भी गवानी पड़ती है लोग उनके दुश्मन बन जाते हैं उसकी परवाह किए बिना अपने कर्तव्य के लिए जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते रहना ही एक सच्चे ईमानदार पत्रकार का वास्तविक काम है जो अपना कार्य पुरी ईमानदारी से पालन करते है निरंतर जनता की सेवा में तत्पर रहते है चाहे अधिवेशन काल हो या कोई भी खास त्योहार हर सच्ची खबर सामने लाने के लिए पत्रकार हमेशा तत्पर रहते हैं कई बार तो न्यूज बनाने के चक्कर में उन्हें खाने पीने तक का समय नहीं मिलता का खानपीन का कोई निश्चित समय ना होने से पत्रकारों में सबसे ज्यादा शुगर, बीपी, पाइल्स जैसी गंभीर बीमारी देखने को मिलती है कार्यभार और ज्यादा मानसिक तनाव के कारण कईयो बार वे मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं बाद में उनके परिवार की सुध भी लेने कोई नही आता फिर भी हमारे देश के सभी पत्रकारों के कुछ वास्तविक दुख व उनके हक की मांगों को लेकर मैं आपका ध्यानाकर्षण जरूर करना चाहूगा जो इस प्रकार है।

*1) पत्रकार को गंभीर बीमारी होने पर उनके और परिवार के लिए आजीवन मुफ्त मेडिकल सेवा देनी चाहिए जिसके लिए हर प्रमुख शहर व गांव में प्रशिक्षित डॉक्टरों को नियुक्त करना चाहिए।*

*2) जिस भी पत्रकार को पांच वर्ष से ज्यादा पत्रकारिता क्षेत्र में निपुणता प्राप्त हो उन्हे कम से कम दस हजार रुपए मानधान देना चाहिए जिसके चलते उनके परिवार का भरपोषण हो सके।*

*3) पत्रकार जब किसी खास न्यूज के लिए अपने शहर से बाहर जाता है उन्हे वहा रुकने व खाने की उचित व्यवस्था सरकार ने करनी चाहिए।*

*4) पत्रकारों को आए दिन बेबुनियाद बोगस आरोप लगाकर फसाया जा रहा है ताकी वे अपनी दिशा ही बदल दे ऐसे में पत्रकारों को विशेष सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।*

*5) अनेको बार पत्रकार किसी गलत कार्य का विरोध कर उसकी खबर निडरता से जनता तक पहुंचे इस उद्देश से प्रकाशित करता है तो उसे असामाजिक तत्वों के लोगो द्वारा मानहानी नोटिस भेजा जाता है जिससे उनका मनोबल सच्ची खबर लगाने को लेकर टूट जाता है ऐसे में पत्रकारों के खिलाफ षडयंत्र रचने वालो को कडी से कडी सजा का प्रावधान होना चाहिए।*

*6) पत्रकारों को डराने धमकाने पर कम से कम पांच साल की सजा सुनाई जाए ताकी पत्रकारो को कोई भी हलके में लेने की भूल ना करे।*

*7) पत्रकार हमेशा अपने नौकरी को लेकर चिंता ग्रस्त रहता है की कही उनका जॉब किसी कारण से खतरे में न चला जाए उनके पीछे भी उनका परिवार होता है ऐसे में सरकार ने उनके जॉब को स्थाई रूप से सुरक्षित करना चाहिए ताकी वे बिंदास होकर कार्य कर सके।*

*8) चाहे प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रिक मीडिया सभी को समान रूप से समानता का हक मिलना चाहिए।*

*9) कई बार पत्रकार किसी विशेष खबर को निरंतर चलाने का प्रयास करते है ताकी सर्वसमान्य व्यक्ति को हर खबर आसानी से पहुंच सके ऐसे में अनेकों बार उन्हें पोलिस से रूबरू होना पड़ता है कई बार तो पोलिस और पत्रकार के बीच तीखी बहस होने पोलिस उल्टा उनपर ही बगैर जांच पड़ताल कर गुनाह दाखल कर देती है ऐसे में उसपर प्रतिबंध लगना चाहिए।*

*10) पत्रकारो को स्वतंत्र रूप से लिखने और बोलने का विशेष अधिकार मिलना चाहिए और उनपर किसी भी प्रकार का दबाव नही होना चाहिए।*

*11) पत्रकारो के मनोरंजन के लिए हर माह कुछ विशेष कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए ताकी वे कुछ समय के लिए ही सही तनाव से मुक्त रहे।*

*12) सभी पत्रकारों को उम्र के 50 साल होने पर पेंशन सुविधा दी जाए जिससे उनका बुढ़ापा सुरक्षित हो जाए।*

*13) पत्रकार के परिवार में विवाह लायक पुत्र या पुत्री होने पर उनके विवाह कार्य के लिए सरकारी मंगल कार्यालय की निशुल्क व्यवस्था की जाए ।*

*14) पत्रकारो के साथ किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी करने वालो पर तुरंत गुनाह दाखील कर उस प्रकरण को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर पत्रकारो को न्याय दीलाना चाहिए इत्यादि मांगे अमित दुबे ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।*

RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!