
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी एक युवक की सोमवार की रात्रि हृदयघात से मृत्यु हो गई। शानू पुत्र फराहीम एमबीए करने के बाद दिल्ली में एक कंपनी में कार्यरत था। 15 दिन पूर्व अपने घर पर आया था तब उसकी थोड़ी सी तबीयत खराब थी तो उसने डॉक्टर से दवा ले ली तथा ठीक हो गया। सोमवार की रात्रि नगर में एक शादी समारोह में भाग लेने के पश्चात वह घर पर जाकर सो गया। मंगलवार की सुबहपत्नी ने उठाना चाहा तो वह मृत पड़ा मिला। शव का गमगीन माहौल में सुपर्दे खाक किया गया।
[yop_poll id="10"]





