A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह तीन दिन से निरंतर चल जा रहा है सफाई अभियान*

IMG 20251221 WA0039 IMG 20251221 WA0035 IMG 20251221 WA0033 IMG 20251221 WA0032समृद्ध भारत देश का अपना हिंदी दैनिक अखबार

वंदे भारत न्यूज़

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह तीन दिन से निरंतर चल जा रहा है सफाई अभियान*

 

*स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर*

 

*शहर से लेकर गांव कस्बों तक एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई*

 

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने पकड़ी है गति*

 

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

 

*हरिद्वार 2१ दिसंबर 2025*

 

तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह तीन दिन से निरंतर सफाई अभियान  चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है, सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

 

*महिला समूह द्बारा चलाया गया सफाई अभियान*

अपर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया कि रावली महदूद की महिला समूह द्बारा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।

*आपदा प्रबंधन के कर्मचारीयों द्बारा आपदा प्रबंधन परिसर व पार्क में चलाया गया सफाई अभियान*

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि आज आपदा प्रबंधन के कर्मचारीयों द्बारा आपदा प्रबंधन परिसर एवं पार्क में साफ सफाई का कार्य किया गया तथा कुडे को एकत्रित किया गया।

 

*विकास खंड खानपुर में निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

 

खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि विकास खण्ड क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।

 

*जनपद के देशी विदेशी मदिरा की दुकानों में भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

 

जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद की देशी विदेशी मदिरा की दुकानों में भी निरन्तर सफाई का कार्य कराया जा रहा है।

 

*बहुउद लोक सेवा संस्थान द्बारा चलाया गया सफाई अभियान*

 

बहुउद लोक सेवा संस्थान द्वारा आज रावली महदूद क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!