
नगर पालिका द्वारा
संचालित पुरानी तहसील रोड स्थित गोशाला में तीन दिन पहले सांड के हमले में घायल हुए एक सफाई कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। 48 वर्षीय मुन्ना लाल को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुरानी तहसील पर स्थित गोशाला मे मुन्ना लाल जो नगर पालिका में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे वह तैनात थे। तीन दिन पूर्व काम करते समय एक सांड के हमले का शिकार हो गए थे। इस हमले में गंभीर रूप से घायल मुन्ना लाल को परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर चोटों के कारण रविवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मुन्ना लाल जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव रुदायन के निवासी थे।






