A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र
Trending

विश्व ध्यान दिवस पर विद्यार्थियों को मिला ध्यान का संदेश, आर्ट ऑफ लिविंग के जितेंद्र बोरा ने किया मार्गदर्शन..

प्रतिनिधी राविराज शिंदे भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद महाराष्ट्र राज्य सचिव 

विश्व ध्यान दिवस पर विद्यार्थियों को मिला ध्यान का संदेश, आर्ट ऑफ लिविंग के जितेंद्र बोरा ने किया मार्गदर्शन

जामखेड |

नागेश विद्यालय एवं श्री कन्या विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव अरुण चिंतामणी ने की, जबकि आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक जितेंद्र बोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जितेंद्र बोरा ने विद्यार्थियों को ध्यान का महत्व बताते हुए कहा कि नियमित ध्यान से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन ध्यान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ल. ना. होशिंग विद्यालय के प्राचार्य बालासाहेब पारखे, उपप्रधानाचार्य दत्तात्रय राजमाने, पूर्व संचालक सैफुल्ला खान, शिक्षिका सुप्रिया घायतडक सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का संचालन पोपट जगदाले ने किया। कार्यक्रम को विद्यार्थियों से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।

Back to top button
error: Content is protected !!