A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

एटा अलीगंज मे दरोगा जी ने रोजगार सेवक को पीटा,दी गालियां, लाइन हाजिर किए गए दरोगा जी

मामला कोतवाली अलीगंज के नगला पड़ाव क्षेत्र का है

*एटा/अलीगंज*

दारोगा जी ने रोजगार सेवक को पीटा,दी गालियां, लाइन हाजिर किए गए दरोगा जी

 

मामला कोतवाली अलीगंज के नगला पड़ाव क्षेत्र का है जहां *दरोगा सुरेन्द्र मोहन* ने मोबाइल चोरी के शक में ग्राम कंचनपुर निवासी रोजगार सेवक को पकड़कर पीट दिया। उसे गालियां दीं और बोले *तेरी नेतागिरी और बदमाशी सारी तेरी #& में घुसा दूंगा।तेरे जैसों की गुलामी नहीं करता। घर जाने के लिए तैयार बैठा हूं,नौकरी से निकलवा दे।*

निरीह रोजगार सेवक हाथ जोड़ता रह गया।इसी बीच काफी भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने बीच बचाव करवाया।इसके बाद मनबढ़ दरोगा पीड़ित को थाने लेकर आ गया और शांति भंग में चालान कर दिया।

मामला संज्ञान में आने पर *उच्चाधिकारियों ने दरोगा सुरेन्द्र मोहन को लाइन हाजिर* कर दिया है एवं *जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अलीगंज को सौंप* दी गई है। *जांच पूरी होने के उपरांत क्या कार्रवाई की जाती है देखने की बात है।*

मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है परंतु वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!!

एडिटर: प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मैनपुरी

Back to top button
error: Content is protected !!