A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शहर की सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शहर में आयोजित स्वदेशी मेले तथा शहर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा स्वयं पैदल भ्रमण पर निकले। यह निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें संबंधित थाना प्रभारी एवं पर्याप्त पुलिस बल उनके साथ उपस्थित रहा। पैदल भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश–निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं विनम्र व्यवहार के साथ कर्तव्य निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों एवं दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने कहा कि स्वदेशी मेला शहर की सांस्कृतिक एवं आर्थिक पहचान का महत्वपूर्ण आयोजन है, अतः यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सागर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन सायंकाल अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से पैदल भ्रमण करें। पैदल भ्रमण के दौरान गुंडे–बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा कहीं भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा पाए जाने पर उन्हें तत्काल खड़े होने अथवा एकत्रित न होने देने की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर पुलिस उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
सागर पुलिस द्वारा मेले की संपूर्ण अवधि में निरंतर पेट्रोलिंग, पर्याप्त बल की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया गया है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो

Back to top button
error: Content is protected !!