A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

हरिद्वार; श्री कृष्ण कृपा धाम भीमगोडा में हुआ तीन दिवसीय हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ

अंत प्रवाह समिति हरिद्वार तथा जिओ गीता संस्थान कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में हुआ इस कार्यक्रम का आयोजन

ममता चौहान जिला संवाददाता हरिद्वार

 

FB IMG 176690769055326 से 28 दिसंबर तक होने वाला हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया श्री कृष्ण कृपा धाम में।

FB IMG 1766907705254अंत प्रवाह सोसाइटी के सचिव श्री संजय हांडा और फेस्टिवल निदेशक डॉक्टर श्रवण कुमार शर्मा के निर्देशन में श्री कृष्ण कृपा धाम भीमगोडा में अंत प्रवाह सोसाइटी हरिद्वार तथा जिओ गीता संस्थान कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन यानी 26 दिसंबर को फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुरुकुल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति डॉक्टर सत्यपाल सिंह एवं शहर विधायक मदन कौशिक ,रानीपुर विधायक आदेश चौहान और अनेक अतिथियों के साथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन दिवस पर राजस्थान के लोग जीवन पर आधारित फाकलोर ऑफ वगड नमक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन तथा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गई।FB IMG 1766907697486

 

Back to top button
error: Content is protected !!