
- *जींद पुलिस कि बङी कार्यवाही अवैध हथियार सहित युवक काबू*।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डिटक्टीव स्टॉफ जींद ने अवैध हथियार सहित युवक को काबू करने में सफलता हासिल कि है ।
पकड़े गए युवक की पहचान सुमित वासी राजपुरा भैण के रूप में हुई है
डिटक्टीव स्टॉफ जींद के ईचांर्ज उप निरीक्षक कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गश्त व पड़ताल के दौरान रामराय से थोड़ा आगे रजबहा की ओर जा रही थी कि इसी एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया । संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम सुमित वासी राजपुरा भैण व बताया । आरोपी कि नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पेंट की दाहिनी डब से एक देशी पिस्तौल .32 बोर बरामद हुई। पिस्तौल को खोलकर जांच की गई, जो खाली पाई गई।
जब आरोपी से पिस्तौल के संबंध में लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद देशी पिस्तौल को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया । तथा आरोपी के खिलाफ थाना सदर जींद में मुकदमा नंबर 459 आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)B-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया । आरोपी सुमित वासी राजपुरा भैण को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।













