A2Z सभी खबर सभी जिले की

शेखपुर गांव में जल भराव और गंदगी के देखने को मिले अंबार

बदायूं : बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव शेखपुर में देखने को मिला गंदगी के अंबार

इतना ही नहीं बल्कि गांव में जल भराव की भी समस्या काफी समय से चली आ रही है,

परंतु जल भराव की समस्या के चलते ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारी दिख रहे मौन,

शेखपुर गांव के जिस सड़क पर जल भराव है
उस सड़क से क्षेत्रीय कई गांव भी जुड़े हुए हैं।

शेखपुर के ग्रामीणों के अलावा अन्य क्षेत्रीय गांव के राहगीरों को निकालने बैठने में हो रही है काफी दिक्कतें

ग्रामीणों का कहना है
किं ग्राम प्रधान ने अपने कार्यकाल में अभी तक जल भराव और गंदगी से नहीं दिलाई निजात

गंदगी और जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायती पत्र और एकत्रित होकर प्रदर्शन भी किए हैं

परंतु जिम्मेदार अधिकारी एवं ग्राम प्रधान के कान में रु तक नहीं रिंगी हैं और न कोई फर्क है।

ग्रामीणों का कहना है यदि जल भराव और गंदगी के अंबरों से जल्द निजात नहीं मिली तो जल्द ही एकत्रित होकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

गंदगी की अंबार और जल भराव से हमारे गांव में बीमारी फैल रही है।

इसका कौन होगा जिम्मेदार

जिला संवाददाता विवेक चौहान

Back to top button
error: Content is protected !!