A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

निवाड़ी कलेक्ट्रेट में नई डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना

सुश्री स्वाति सिंह ने डिप्टी कलेक्टर के रूप में संभाला पदभार

file 000000008b347207b11947bbd9855aa9

निवाड़ी। सुश्री स्वाति सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय निवाड़ी में डिप्टी कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुश्री स्वाति सिंह वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में चयनित हुई हैं। प्रशासनिक सेवा में चयन के पश्चात उन्हें निवाड़ी जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत सुश्री सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शी प्रशासन तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!