
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा एक अन्तर्राज्यीय शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, 03 राशि गोवंश बरामद 
सोमेन बर्मा’ पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक: 02.01.2026 को उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव मय पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि इस दौरान जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मड़फा बरगवां तिराहा पहाड़ी के पास वाहन में क्रूरता पूर्वक बांधकर लाद रहे है जिन्हे वध हेतु बिहार ले जाने वाले है। उक्त सूचना पर थाना चुनार पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी। इस दौरान एक गोतस्कर बबुन्दर अगरिया पुत्र भरत निवासी जमुनीनार थाना अधौरा जनपद भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया जबकि अंधेरे/भौतिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर मौके से दो तस्कर वाहन चालू कर भागने में सफल रहें। इस दौरान 03 राशि गोवंशों को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया। थाना चुनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मौके से फरार तस्करों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बबुन्दर अगरिया उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह आसपास के जंगलों से छुट्टा गोवंशों को हांकर एक स्थान पर एकत्रित कर वाहन में लोड़ कर वध हेतु बिहार ले जाकर बेचते है जिससे अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
-बबुन्दर अगरिया पुत्र भरत निवासी जमुनीनार थाना अधौरा जनपद भभुआ, बिहार, उम्र करीब – वर्ष।
विवरण बरामदगी-03 राशि गोवंश (01 गाय, 01 बछिया व 01 साँड)
पंजीकृत अभियोग -मु0अ0सं0-04/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना चुनार जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -मड़फा बरगवां तिराहा पहाड़ी के पास से, दिनांक: 02.01.2026 को समय 23.15 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह व हरेन्द्र कुमार यादव, थाना चुनार, मीरजापुर।मुख्य आरक्षी अंकित मिश्रा व मो0 हसनैन।







