अन्य खबरेखेलछत्तीसगढ़

छग• में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित होंगे

इच्छुक खिलाड़ी ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
रविवार 04जनवरी 2026, छत्तीसगढ
===========> प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित होंगे। जानकारी अनुसार रायपुर में कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, और वेट लिफ्टिंग खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा, और बिलासपुर में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, तैराकी के ट्रायल आयोजित होंगे। जानकारी के अनुसार देश में पहली बार छग• की मेजबानी में हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुल 07 खेलों को शामिल किया गया है। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल से संबंधित जानकारी बेवसाइट-http://sportyw•cg• gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ी क्युआर कोड तथा रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जानकारी अनुसार सभी ट्रायल स्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जानकारी अनुसार चयन ट्रायल में केवल छत्तीसगढ प्रदेश के स्थाई निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकतै हैं। खेल में भाग लेने के लिए महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयुसीमा का कोईभी बंधन नहीं है। जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की मूल प्रति अपने साथ में लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में 06 जनवरी 2026 को सुबह 09 बजे से वेट लिफ्टिंग और 07 जनवरी 2026 को सुबह 09 बजे से कुश्ती के लिए ट्रायल होंगे। फुटबॉल के ट्रायल 07 और 08 जनवरी 2026 को सुबह 09 बजे से यहीं पर आयोजित होंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में हॉकी खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 07 और 08 जनवरी 2026 को सुबह 09 बजे से होंगे। बिलासपुर में स्व• बी• आर• यादव स्टेडियम में 07 जनवरी को सुबह 09 बजे से तीरंदाजी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे। बिलासपुर के सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में 07 जनवरी को सुबह 09 बजे से तैराकी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!