A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से समाज में धर्म, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार

IMG 20260106 WA0211

रिपोर्टर इन्द्र जीत

लोकेशन कालावाली

IMG 20260106 WA0209IMG 20260106 WA0210दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से समाज में धर्म, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु आगामी 1 फ़रवरी से 7 फ़रवरी तक महाजन धर्मशाला में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से नगर में भव्य संध्या फेरियों का आयोजन किया जा रहा है।इसी श्रृंखला में प्राचीन दुर्गा मंदिर, कालांवाली मंडी से दूसरी संध्या फेरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। संध्या फेरी का शुभारंभ श्री नरेश सिंगला (प्रधान), श्री विकास बंसल (सेक्रेटरी), श्री राजवीर सिंह (मीडिया प्रभारी), श्री लवकेश गर्ग एवं श्री बब्बू शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर एवं ध्वजारोहण के माध्यम से विधिवत रूप से किया गया।फेरी के दौरान माता रानी के जयघोष, भक्तिमय भजनों एवं देवी स्तुति से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भक्तगण नगरवासियों को श्रीमद् देवी भागवत कथा में सम्मिलित होने का भावपूर्ण आमंत्रण देते हुए आगे बढ़े।संस्थान के प्रवक्ता श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी ज्ञानेशानंद ने कहा श्रीमद् देवी भागवत कथा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह नारी शक्ति, मातृत्व, करुणा एवं आत्मबल की दिव्य महिमा को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी है। देवी भागवत हमें यह संदेश देती है कि नारी ही सृष्टि की आधारशिला है—जब नारी सशक्त होती है, तब समाज और राष्ट्र भी सशक्त बनते हैं।दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के माध्यम से आयोजित यह संध्या फेरी नारी सम्मान, नारी चेतना एवं आध्यात्मिक उत्थान की भावना को जागृत करने का प्रेरणादायक प्रयास है।संस्थान सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वे 1 से 7 फ़रवरी तक महाजन धर्मशाला में आयोजित होने वाली श्रीमद् देवी भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर माता रानी की कृपा एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

Back to top button
error: Content is protected !!