A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली : सीटाडेल कंपनी के वाहन चालक-हेल्पर पांचवें दिन हड़ताल पर, आश्वासन के बाद लौटे काम पर ।

IMG 20260110 WA0022 2 IMG 20260110 WA0023

 

सिंगरौली : सीटाडेल कंपनी के वाहन चालक-हेल्पर पांचवें दिन हड़ताल पर, आश्वासन के बाद लौटे काम पर ।

(विनीत शुक्ला पत्रकार सिंगरौली)

सिंगरौली। सीटाडेल कंपनी में कार्यरत वाहन चालकों एवं हेल्पर कर्मियों ने आज लगातार पांचवें दिन भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी। कर्मियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

हड़ताल की सूचना मिलने पर नगर निगम उपायुक्त श्री आर.पी. वैश्य मौके पर पहुंचे और हड़ताली कर्मियों से बातचीत की। उपायुक्त ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए तीन दिन के अंदर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

नगर निगम उपायुक्त द्वारा ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद वाहन चालक व हेल्पर कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर पुनः काम पर लौटने का निर्णय लिया। हड़ताल समाप्त होने से नगर निगम से जुड़ी व्यवस्थाएं भी धीरे-धीरे सामान्य हो गईं।

Back to top button
error: Content is protected !!