A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति

भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी को नया अध्यक्ष मिल जायेगा।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, शुक्रवार 16 जनवरी2026

=======> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष 20 जनवरी को मिल सकता है। भाजपा ने नये अध्यक्ष चुनाव को लेकर आज शुक्रवार 16 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार 19 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। 20 जनवरी2026 को भाजपा के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी। वर्तमान में नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नितिन नवीन को ही भाजपा पार्टी का नया अध्यक्ष बना सकती है। नितिन नवीन को गत 14 दिसंबर 2025 को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था । इसके पूर्व भाजपा ने वर्ष 2029 में जेपी नड्डा को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। वर्ष 2024 में नड्डा जी का कार्यकाल समाप्त हो गया था, तब से वे पार्टी अध्यक्ष के प्रभारी थे। जेपी नड्डा जी अभी वर्तमान में केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र 19 जनवरी2026 दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे भरे जायेंगे, और उसी दिन शाम 4 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। जरूरत होने पर 20 जनवरी को अध्यक्ष के लिए मतदान कराया जा सकता है, और उसी दिन शाम तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी हो सकती है यह पूरी प्रक्रिया भाजपा के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। 20260116 152639
फिलहाल अभी वर्तमान में नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। नितिन नवीन की आयु 45 वर्ष की है। यदि भविष्य में नितिन नवीन को ही भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाता है तो वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे कम उम्र के युवा अध्यक्ष होंगे। 20260116 150604 1
नितिन नवीन अभी बिहार राज्य सरकार में सड़क निर्माण मंत्री पद पर हैं । उनका जन्म पटना बिहार में 23 मई वर्ष 1980 को हुआ। नितिन के पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के बड़े नेता भी थे। नितिन नवीन 09 फरवरी 2021 को पहली मर्तबा बिहार राज्य सरकार मे सड़क निर्माण मंत्री बनाए गए थे। भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष चुनाव इस प्रकार होता है-: भाजपा के संविधान एवं नियम की धारा 19 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रावधान बतलाए गए हैं। राष्ट्रीय और प्रदेश परिषदों के सदस्यों का इलेक्ट्रोरल कॉलेज बनता है। यही इलेक्ट्रोरल काॅलेज राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है। अध्यक्ष का चुनाव पार्टी कार्यकारिणी के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार होता है। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए आवश्यक शर्ते-: कम से कम 15 वर्ष तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य होना जरूरी है। इलेक्ट्रोरल कॉलेज के कम से कम 20 सदस्य उनके प्रस्तावक होनै चाहिए। अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया-: अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र भरना पड़ता है। नामांकन भरने के बाद मतदान कराया जाता है। दिल्ली में बैलेट बॉक्स की गिनती की जाती है। भाजपा के संविधान नियम के अनुसार कोई भी पात्र सदस्य 3-3 साल के लिए लगातार कार्यकाल लगातार कुल छह वर्ष तक अध्यक्ष पद पर रह सकता है । भारतीय जनता पार्टी को बने 45 साल हो गए हैं, इस दौरान कुल 14 राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। अमित शाह सबसे युवा और कुशाभाऊ ठाकरे जी सबसे बुजुर्ग अध्यक्ष रहे है। भाजपा के अभी तक के राष्ट्रीय अध्यक्ष-: अटलबिहारी बाजपेयी जी-55 वर्ष की आयु मे अध्यक्ष बने- 1980-86 तक । लालकृष्ण आडवावाणी जी -58 वर्ष की आयु मे अध्यक्ष बने- 1986-1991तक रहे। मुरली मनोहर जोशी जी- 57 वर्ष की आयु मे पार्टी अध्यक्ष बने, 1991से 1993तक रहे। लालकृष्ण आडवाणी जी – 65 वर्ष की आयु मे पार्टी अध्यक्ष बने, 1993से 1998 तक। कुशाभाऊ ठाकरे जी- 75 वर्ष की उम्र मे पार्टी अध्यक्ष बने, 1998-2000तक। बंगारू लक्ष्मण 61 वर्ष की आयु मे पार्टी अध्यक्ष बने- 2000-2001 तक । जेना कृष्णा मूर्ति-73 वर्ष की आयु मे पार्टी अध्यक्ष बने- 2001-2002 तक। वैंकेया नायडू – 53 वर्ष की आयु मे पार्टी अध्यक्ष बने- 2002- 2004 तक। लालकृष्ण आडवाणी- 76 वर्ष की आयु मे अध्यक्ष बने- 2004-2006 तक। राजनाथ सिंह- 54 वर्ष की उम्र मे अध्यक्ष बने – 2006- 2009 तक। नितिन गडकरी -52 वर्ष की आयु मे अध्यक्ष बने -2009-2013तक। राजनाथसिंह- 62 वर्ष की आयु मे अध्यक्ष बने- 2013-2014। अमित शाह जी- 49 वर्ष की आयु मे अध्यक्ष बने- 2014-2020 तक। जेपो नड्डा जी – 59 वर्ष की आयु मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए- वर्ष 2020 से 2025 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्यरत रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!