

कानपुर से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है, जहां लव मैरिज के महज चार महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत रुमा स्थित हाईटेक सिटी कॉलोनी की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी स्वयं महाराजपुर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की हालत घर पर गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कमरे के अंदर महिला का शव बरामद हुआ।
रिपोर्ट अनूप कुमार निषाद कानपुर नगर








