A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

भाजपा जनकल्याण मंच ने संदीप सक्सेना को बनाया उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव

IMG 20260118 113101

 

भाजपा जनकल्याण मंच ने संदीप सक्सेना को बनाया उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव

बिसौली। बदायूं।भाजपा जनकल्याण मंच ने संगठन को उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए श्री संदीप सक्सेना को प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया है। श्री सक्सेना विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सह सचिव भी हैं। भाजपा जनकल्याण मंच के यूपी प्रदेश सचिव यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह द्वारा की गई। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री संदीप सक्सेना की यह नियुक्ति 15 जनवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नियुक्ति के साथ ही श्री सक्सेना को समाज और राष्ट्रहित में संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भा.ज.पा. जनकल्याण मंच तथा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों व सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का दायित्व दिया गया है।
संगठन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि श्री संदीप सक्सेना संगठन के पांच प्रमुख सिद्धांतों—
राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव) तथा गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों) को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि श्री संदीप सक्सेना अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!