A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सानौधा मेले में विधायक लारिया ने टेका मत्था,66.48 लाख के मार्ग का किया भूमिपूजन

IMG 20260122 WA0070

IMG 20260122 WA0079

IMG 20260122 WA0099सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने सानोधा स्थित बेबस नदी के पावन तट पर आयोजित ऐतिहासिक मकर संक्रांति मेले में शिरकत की। यह आयोजन केवल एक मेला नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की गहरी आस्था, प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा और जीवंत ग्रामीण संस्कृति का महापर्व है। इस अवसर पर विधायक लारिया ने क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए सागर-गढ़ाकोटा मुख्य मार्ग से सानोधा पुलिस थाना तक बनने वाले 0.80 किमी लंबे मार्ग (लागत 66.48 लाख रुपए) का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। मेले में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने विकास और संस्कृति के अंतर्संबंधों पर ओजस्वी भाषण देते हुए कहा मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का उत्सव है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। सानोधा का यह बेबस नदी का तट हमारी पुरखों की विरासत है, जहाँ दशकों से आस्था की अविरल धारा बह रही है। मेरा संकल्प है कि नरयावली विधानसभा का हर कोना न केवल आधुनिक सुविधाओं और सड़कों से जुड़े, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी अक्षुण्ण रहे। आज जिस मार्ग का भूमि पूजन हुआ है, वह केवल डामर की सड़क नहीं, बल्कि जन-सुविधा और सुरक्षा का सेतु है। हम विकास भी कर रहे हैं और अपनी विरासत को भी सहेज रहे हैं। सानोधा स्थित बेबस नदी के पावन तट पर रियासत काल से चली आ रही मकर संक्रांति स्नान की यह पावन परंपरा आज एक विशाल स्वरूप ले चुकी है। बेबस नदी की लहरों में आस्था के दर्शन करने आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं। विधायक लारिया ने स्वयं मेले का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों से भेंट की, जिससे उनकी सहज कार्यशैली और जनता के प्रति उनके गहरे जुड़ाव की झलक देखने को मिली।विधायक लारिया की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन में विकास के नए आयाम जोड़ दिए हैं, जो जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के प्रति गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया,सानोधा सरपंच अभिजीत ठाकुर, भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी- कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!