
रोहट ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी का शांतिपूर्ण धरना आयोजित
रोहट/पाली 30 जनवरी शुक्रवार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी पाली के निर्देशानुसार रोहट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा व पाली विधानसभा संगठन प्रभारी हिमपाल सिंह देवल के मुख्य आतिथ्य व ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर पीराराम पटेल राणा की अध्यक्षता में रोहट ब्लॉक मुख्यालय पर उपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया इस अवसर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांली अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान धरना स्थल पर अहिंसा, संवैधानिक मूल्यों एवं काम के अधिकार पर चर्चा कर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर मनरेगा योजना को कमजोर कर रोजगार गारंटी कानून के अधिकार को खत्म करने के कुत्सित प्रयास की निंदा कर मोदी सरकार कुनीतियों को उजागर कर मनरेगा श्रमिकों को जागरूकता का संदेश दिया गया
कार्यक्रम के उपरांत नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा व ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर पीराराम पटेल राणा का होंडा शोरूम पर रोहट मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सोनी के नेतृत्व में साफा माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर पीराराम पटेल राणा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम पटेल भींडर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोगाराम सोलंकी हेमाराम चौधरी मांगीलाल सोनी गोपाराम पटेल सवाईपुरा सेवादल प्रदेश संयुक्त सचिव माणकलाल गर्ग रोहट मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सोनी वायद मण्डल अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल मेघवाल उन्दरा एस सी ब्लॉक अध्यक्ष ढलाराम मेघवाल धनराज लोहार राजाराम सरगरा डूंगरपुर नेमाराम बजाड़ सेवादल नेता मोहनलाल पंवार नेमाराम सुथार पोलाराम सुथार बिठू सोहनलाल पालीवाल राजू भाई दुदली गोपाल डूंगरपुर गोविंद पटेल रमेश सोनी प्रकाश सरगरा कुलथाना सुरेंद्रसिंह चोटिला आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।














