A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकासस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना से पीड़ित के आश्रित को प्रदान किया मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत एक लाख रुपये की राशि का चैक

परबतसर तहसील के मायापुर निवासी श्रीमती नीतू कंवर को उनके पुत्र के सड़क दुर्घटना में हताहत होने पर सहायता राशि मुहैया

IMG 20260312 WA0066 1
नीतू कंवर को पुत्र की मृत्यु पर सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए

डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत ने गुरुवार को जिले में सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित के आश्रितो को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि का चैक प्रदान किया।  अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुए पीड़ित के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चैक जिला कलक्टर डॉ खड़गावत द्वारा प्रदान किया गया हैं। 

उन्होंने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत (मृतक/ घायल) हुए पीड़ितों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रकरणों में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देशन में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाये गए थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के परबतसर तहसील के मायापुर निवासी श्रीमती नीतू कंवर को उनके पुत्र के सड़क दुर्घटना में हताहत होने पर एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!