A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनजयपुरजैसलमेरताज़ा खबरदेशराजनीतिराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसंस्कृतिसिकरस्थानीय समाचार

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर -चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन

14 से 19 मार्च तक जिले में आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

डीडवाना-कुचामन।     मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी। इसी क्रम में इस बार भी राज्य सरकार प्रदेशभर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के माध्यम से भव्य राजस्थान दिवस मनाने जा रही है। प्रदेशभर में 14 मार्च से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत की जाएगी, जो 19 मार्च तक आयोजित होंगे।

 

जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 14 मार्च से 19 मार्च तक राज्य स्तर के साथ- साथ जिला स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

 

उन्होंने बताया कि आयोजन की शुरुआत 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। इस दौरान जिले में स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां व कार्यक्रम होंगे। वहीं, 15 मार्च को जिला स्तरीय ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन होगा। साथ ही 15 मार्च को ही जिले में ‘राजस्थान को जाने’ डिजिटल क्विज का शुभारंभ तथा ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट,वन प्रोडक्ट) मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में निबंध, भाषण एवं चित्रकारी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

जिला कलक्टर ने बताया कि 16 मार्च को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में ‘राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस’ का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। 17 मार्च को जयपुर में ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ मनाते हुए राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं, जिले में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज आयोजित की जाएगी। साथ ही 18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस मनाया जाएगा और शाम को जिले में राजकीय मंदिरों में आरती का आयोजन होगा।

 

उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन 19 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान जिले में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें लाभार्थियों के साथ संवाद एवं प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया जाएगा। वहीं, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!