A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखनऊ/प्रयागराज/मेरठ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई

IMG 20260314 103249

लखनऊ।

लखनऊ/प्रयागराज/मेरठ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की जा रही है।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। कई जिलों में अभ्यर्थियों को जूते-मोजे उतरवाकर अंदर जाने की अनुमति दी गई। वाराणसी में अभ्यर्थियों के बेल्ट  उतरवाए गए, जबकि महिला अभ्यर्थियों की कान की बाली भी उतरवा दी गईं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन भी जमा कराए गए, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे।

दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1,090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अकेले प्रयागराज में 43 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!