A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजस्थान

अवैध संबंधों से परेशान युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत — परिजनों ने पत्नी व कथित प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप।

IMG 20260314 162435झालावाड़, 14 मार्च। जिले के झालरापाटन क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों से आहत होकर एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झालरापाटन के बागरी मोहल्ला निवासी सुरेश पुत्र लालचंद मेघवाल (42) को 13 मार्च की शाम करीब 5 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक के भाई निर्मल कुमार ने पुलिस थाना झालरापाटन में दी शिकायत में बताया कि सुरेश की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से कथित अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर सुरेश ने अपनी पत्नी और उस व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया था। आरोप है कि दोनों ने सुरेश को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी मानसिक तनाव के चलते सुरेश ने 13 मार्च को कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी शैतान सिंह गुर्जर, निवासी जिला बूंदी, पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृत शरीर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!