A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

झालरापाटन में विवाद ने लिया हिंसक रूप, रुद्र सेना के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मण सिंह व परिवार पर हमला।

IMG 20260322 212746झालरापाटन 22 मार्च। क्षेत्र के गिन्दौर स्थित रणछोड़ मंदिर के सामने दिनांक 21 मार्च को एक ओला शोरूम पर हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें रुद्र सेना के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मण सिंह सहित उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपनी स्कूटी ठीक कराने के लिए ओला शोरूम पहुंचे थे। स्कूटी सही नहीं होने को लेकर उनकी शोरूम मैनेजर से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पास में स्थित एक दुकान संचालक मौके पर आ गया और विवाद बढ़ने पर कथित रूप से लक्ष्मण सिंह , उनकी पत्नी और पुत्र के साथ मारपीट कर दी।

घटना में लक्ष्मण सिंह सहित उनका पूरा परिवार घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।

रुद्र सेना के मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया की पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!