A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्वीकृत पंचायत सरकार भवनों के लिए लंबित निर्माण कार्य की समीक्षा

IMG 20260408 WA0314

 

स्वीकृत पंचायत सरकार भवनों के लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा, शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए गए निर्देश

 

जिले के विभिन्न पंचायतों में स्वीकृत 18 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य स्वीकृति प्राप्त होने के बावजूद विभिन्न कारणों से प्रारंभ नहीं हो पाने के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में संबंधित पंचायतों के मुखिया एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों (BPRO) के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक के दौरान निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने के पीछे भूमि उपलब्धता, तकनीकी अड़चन, स्थानीय विवाद एवं अन्य प्रशासनिक कारणों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा प्रत्येक मामले के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

संबंधित मुखिया जी एवं BPRO को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित समस्याओं का समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र समाधान करें तथा पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें, ताकि पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु आधारभूत संरचना उपलब्ध हो सके।

 

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है तथा इसके निर्माण में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

 

सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया।

 

प्रशासन द्वारा पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

 

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!