A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रीमद् भागवत कथा जीवन कल्याण सुधारस है व्यवस्थापक स्वामी भीमदेव महाराज हरिद्वार 

श्रीमद् भागवत कथा जीवन कल्याण सुधारस है व्यवस्थापक स्वामी भीमदेव महाराज IMG 20260409 WA0061हरिद्वार

रानीगली भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध निगम कुटीर में लखनऊ से आये श्री गोपाल कृष्ण शर्मा जी ने श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य भाव्य आयोजन कराया इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के महंत व्यवस्थापक स्वामी भीमदेव जी महाराज ने कहा श्रीमद् भागवत कथा जीवन कल्याण सुधा रस है और इस पृथ्वी लोक पर सतगुरु तारण हार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु कृपा अनंत है सतगुरु तारे भव पार इस संसार में सतगुरु साक्षात परमात्मा के रूप में हम भक्तों के कल्याण हेतु इस पृथ्वी लोक पर अवतरित होते हैं और धर्म कर्म के मार्ग से भजन सत्संग कथा के मार्ग से हमारे मानव जीवन को सार्थक करने की युक्ति बता देते हैं गुरु की शरण ही जीवन सफल करने की युक्ति है और गुरु की शरण ही मुक्ति का मार्ग ईश्वर तक पहुंचने वाला मार्ग गुरु चरणों से होकर जाता है कथा व्यास श्री अवधेश शास्त्री जी महाराज के श्री मुख से दिव्य कल्याणकारी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर भक्त जनों ने अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया इस अवसर पर श्री रमेश चंद शर्मा राम बाबू शर्मा गिरिराज शर्मा राकेश शर्मा राजेश शर्मा रानी राजेश सहित अनेको भक्तगण भी कथा श्रवण हेतु पधारे हुए थे

Back to top button
error: Content is protected !!