A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

सी एम पी एस स्कूल नागोद के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, शिक्षा कुशवाहा और उमंग सिंह बने टॉपर

IMG 20260415 WA0023सतना /नागोद : स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सी.एम.पी.एस. हायर सेकेंडरी स्कूल, नागौद का वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा और कठिन परिश्रम के दम पर हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गणित समूह में शिक्षा कुशवाहा ने मारी बाजी
हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणाम में गणित समूह की छात्रा शिक्षा कुशवाहा ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, समीक्षा सिंह 90 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कॉमर्स संकाय में नंदिनी सिंह ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
हाई स्कूल में उमंग और आदर्श का शानदार प्रदर्शन
कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की बोर्ड परीक्षा में छात्र उमंग सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पाया, जबकि आदर्श पांडे 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
संकायवार परिणाम:
विद्यालय का हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम गणित और जीव विज्ञान समूह में शत-प्रतिशत (100%) रहा। कॉमर्स समूह का परिणाम 96 प्रतिशत और हाई स्कूल का कुल परिणाम 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
सफलता का श्रेय आधुनिक सुविधाओं और शिक्षकों को
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह अभूतपूर्व सफलता आधुनिक साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में संभव हो सकी है। स्कूल प्रबंधन की कड़ी निगरानी और व्यवस्थित शिक्षण पद्धति ने छात्रों को इस मुकाम तक पहुंचाया।
प्रबंधन ने दी बधाई
इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर मनीष प्रताप सिंह एवं प्राचार्य नंदिता सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का कठिन परिश्रम और शिक्षकों का समर्पण ही विद्यालय की इस सफलता की नींव है।

Back to top button
error: Content is protected !!