A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भीषण गर्मी को देखते हुए सूरजपुर जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से, 15 जून तक रहेंगे स्कूल बंद

एक नजर

 

सूरजपुर/  प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं हेतु आदेश जारी किया है, जिसके तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित किया गया था। किंतु वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही असामान्य गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पूर्व निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले अर्थात 20 अप्रैल से प्रभावी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह अवकाश आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिले के समस्त प्राचार्य/प्रधान पाठकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!