
सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजन किसानों और आम जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन मुलाकात का समय न मिलने से आक्रोश बढ़ गया। नई गल्ला मंडी के पास एकत्रित कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर नरयावली जाने से रोक दिया।इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, पंजीयन में गड़बड़ी है, बारदाना की कमी से खरीदी प्रभावित है, और जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। अवैध शराब, जुआ-सट्टा और बढ़ते अपराधों पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश राय,जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीषज्योतिषी,नरयावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष रवि उमाहिया, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, मनोहर पाराशर, जतिन चौकसे,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,कांग्रेस नेता ऋषभ जैन, युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,युवा कांग्रेस रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी, कोमल सिंह,राजा बुंदेला, सूर्यकांत शुक्ला, अभय सिंह, मंगल पटैल, मकुंदी बाबू, अबरार सौदागर, राहुल कुशवाहा, साहित्य पांडे,कदम सिंह, इंजी. सत्यम सिंह,देशराज यादव, गणेश ठाकुर, बबलू ठाकुर,महेंद्र पटेल,गुलाब अहिरवार, विक्रम यादव, छतर सिंह,राकेश अहिरवार वीरेंद्र अहिरवार,उर्मिला अहिरवार कल्याणी अहिरवार रामकुमार योगी,शान पठान, कमलेश अहिरवार, नियाज अहमद, सत्यभान सेन,राम सिंह आदिवासी, दीपक आदिवासी, धर्मेंद्र अहिरवार,राजा अहिरवार, अजय अहिरवार आदि मौजूद थे।












