
आज दिनांक 25/04/26 राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, बचत योजनाओं एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत माननीय श्रीमति लीना अग्रवाल अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती के द्वारा की गई आज के समय में वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। लोगों को अपने धन का सही प्रबंधन, सुरक्षित निवेश और डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करना चाहिए। शिविर में बैंक खातों के महत्व, बीमा योजनाओं, पेंशन योजनाओं तथा सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में कु. पुष्पलता मारकंडे अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री शुभदा गोयल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कु.अंकिता देवदास न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती, एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, समस्त कोर्ट स्टाफ वित्तीय साक्षरता टीम से श्री मनोज वर्मा एल.डी.एम. एसबीआई सक्ती, श्री विवेक तिवारी जिला समन्वयक, मुकेश बरेठ, सिरिया मिरि फ़नेशियल काउंसलर, खिलेश्वर बंजारे, अंबिका राठौर, पुष्पा सिदार और पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू, प्रहलाद बंजारे, भुनेश्वर साहू उपस्थित रहे। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वित्तीय जानकारी का अभाव कई समस्याओं को जन्म देता है, इसलिए ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।




