महराजगंज में संचालित ग़ैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की अभियान चलाकर की गई सघन जांच।
महराजगंज।जनपद में शासन के मनसा के अनुरूप जनपद में संचालित ग़ैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के ऊपर सिकंजा कसने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा जी की देखरेख में टीम गठीत कर जनपद के पांचो ब्लाकों में सघन अभियान चलाकर जांच किया गया है जिसमे बहुत से विद्यालय बिना मान्यता अमान्य कक्षाओं के संचालित होते हुए पाये गये है अधिकतर विद्यालय ऐसे पाये गये है जिनकी मान्यता प्राइमरी जूनियर की है और इण्टर कालेज के नाम पर संचालित किए जा रहे हैं । ऐसे विद्यालयों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिया है।जी यू जी पब्लिक स्कूल लोहेपार सिसवा, शाईन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा, एसडीएमडी स्कूल सोनबरसा, ए पी जे अब्दुल कलाम स्कूल बंदी ढाला में अमान्य कक्षाओं का संचालन होते पाये गये है।इन विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बन्द करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एस आई डी स्कूल कुआं चाप पनियरा तथा आर पी एकेडमी नौवाबारी में भी अमान्य कक्षाओं का संचालन होते हुए पाया गया है जिन्हें बन्द करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। तथा न्यू कार्मल जीपी स्कूल समरधीरा स्वामी विवेकानंद स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय समरधीरा,आदर्श बाल विद्या मंदिर पैसिया लक्ष्मीपुर व सीपीएस पब्लिक स्कूल झनझनपुर, न्यू माडर्न चिल्ड्रेन स्कूल पुरैना खण्डी चौरा सर्वोदय पब्लिक स्कूल भुवनी भुवना आदि स्कूलों का गठीत टीमों द्वारा सघन जांच किया गया जिसमें अधिकतर स्कूलों में अमान्य कक्षाओं का संचालन होते हुए पाया गया इन सभी विद्यालयों को तत्काल बंद करने के आदेश निर्देश दिए गये है।
जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने बताया कि जिला अधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा जी के निर्देश पर राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापको की टीम नीजी स्कूलों की जांच हेतु लगाई गई है रिपोर्ट में कुल 25 विद्यालयों में अमान्य कक्षा संचालित होते पाये गये है जिनकी मान्यता प्राइमरी स्कूल व जूनियर की थी परन्तु इनमें9,10,11व 12 के कक्षा संचालित हो रहे थे ।इसी रिपोर्ट के आधार पर उक्त स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है ।इस प्रकरण में बी एस ए को भी पत्र लिखा गया है – जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज