
सोनी दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ मे प्रदेश स्तर पर पाली के तीन शिक्षकों का मनोनयन
पाली 4 मई। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के 43 वें महासमिति अधिवेशन में हुए चुनाव में प्रदेश स्तर पर पाली जिले से तीन शिक्षकों को मिला प्रतिनिधित्व मिला।
संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा एवं जिला मंत्री रतन बारूपाल ने बताया कि चुनावो मे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राधेश्याम सोनी दुबारा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष, रा.उ.प्रा.वि.केरला के प्रधानाध्यापक जबरसिंह राठौड़ प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं श्रीमती चीमा बाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कोलोनी पाली की शारीरिक शिक्षिका कृष्णा शर्मा प्रदेश संयुक्त महिला मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए। चुने गये प्रतिनिधि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखेंगे। इनके चुनाव पर राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की पाली जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों शिक्षकों ने बहुमान करते हुए हर्ष व्यक्त किया।







