
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र एवं जिले से संबंधित विभिन्न जनहितैषी विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए आवश्यक सुझाव एवं मांगें प्रस्तुत कीं। उन्होंने जिला चिकित्सालय सागर को मर्ज न करते हुए शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) मकरोनिया अथवा सागर के समीपस्थ क्षेत्र में स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।विधायक लारिया ने जनपद पंचायत भवन सागर हेतु भूमि आवंटन सहित क्षेत्र के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना संबंधी कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया। बैठक में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन,देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,ननि महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





